Read : भारत पहली बार रूस की विजय दिवस परेड के लिए तीनों सेनाओं को भेजेगा

Posted on :- 2020-06-18 08:08:40
Source :- Jagran josh

भारत अपनी तीनों सेनाओं, जैसे कि सेना, नौसेना और वायु सेना को रूस भेजेगा। मास्को में होने वाली विजय दिवस परेड में यह सैनिक हिस्सा लेंगे।

मुख्य बिंदु

विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेने के लिए लगभग 75 से 80 कर्मी मास्को जायेंगे। यह पहली बार है जब भारत की तीनों सेनाएं इसमें भाग ले रही हैं। इससे पहले, 2015 में भारतीय सेना ने परेड में हिस्सा लिया था।

विक्ट्री डे परेड

हर साल, 9 मई को विक्ट्री डे मनाया जाता है। हालांकि, COVID-19 संकट के कारण परेड स्थगित कर दी गई थी। 1945 में नाजी जर्मनी के आत्मसमर्पण को चिह्नित करने के लिए हर साल यह परेड आयोजित की जाती है।

रूस की यह सैन्य परेड मास्को के रेड स्क्वायर में आयोजित की जाती है, रूस के राष्ट्रपति इस परेड के गेस्ट ऑफ़ ऑनर होते हैं।

भारत-चीन

चीन भी अपने सैनिकों को परेड के लिए भेजेगा। लद्दाख में फेस ऑफ के साथ, भारतीय और चीनी सैनिक इस परेड में हिस्सा लेंगे। भारत इसमें अपने 75 सैनिक भेजेगा, इसमें थलसेना से 25, नौसेना से 25 और वायु सेना से 25 सैनिक होंगे।